आरएलएसवाई इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को मातृ शोक, 97 वर्षीय गौरी बाला देवी का निधन

आरएलएसवाई इंटर कॉलेज झुमरी तिलैया के पूर्व प्राचार्य हलधर प्रसाद की माता 97 वर्षीय गौरी बाला देवी का निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, मित्रों और सहयोगियों में शोक की लहर है। स्थानीय समाजसेवियों ने संवेदना व्यक्त की है।

कोडरमा : आर एल एस वाई इंटर  कॉलेज झुमरी तिलैया के पूर्व प्राचार्य हलधर प्रसाद की माता 97 वर्षीय गौरी बाला देवी का आज  झुमरी तिलैया ब्लॉक रोड स्थित आवास पर दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर निधन हो गया । उनके निधन से परिजनों समेत उनके मित्रों और सहयोगियों में शोक की लहर दौड गयी ।  हलधर प्रसाद ने बताया की उनकी माता का अंतिम संस्कार राजधनवर स्थित   पैतृक गांव में किया जायेगा ।

वहां के लिए सभी परिजन गांव के लिए रवाना हो गये । उनकी माता के निधन पर स्थानीय समाज सेवियों प्रबुद्ध लोगों ने शोक प्रकट किया है । गौरतलब है की हलधर प्रसाद सदैव सामाजिक सरोकारों से जुडे रहे हैं ।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More