Koderma News: वन्य प्राणी सप्ताह पर वन क्षेत्र पदाधिकारी कार्यालय में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

कोडरमा: कोडरमा वन्य प्राणी सप्ताह के तहत वन क्षेत्र पदाधिकारी के कार्यालय में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वन्य प्राणी सप्ताह के तहत जिले के स्कूलों में आयोजित निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मौजूद जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव और इंदरवा पंचायत की मुखिया उमा देवी एवं वन क्षेत्र पदाधिकारी रामबाबू के द्वारा पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर दुर्गा महतो, कुंदन कुमार, पूनम राम, छत्रपति शिवाजी, कुंदन कुमार, सुजीत कुमार सोनी, गोपाल यादव के अलावा कई कर्मी मौजूद थे।
