अमेरिका आज भी भारत से 25 वर्ष आगे: वैज्ञानिक प्रो शंकराचार्य

हजारीबाग : शिक्षकों की घोर कमी के बावजूद विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का एक और नायाब प्रयोग विभावि के द्वारा शनिवार को किया गया। वह भी चतरा जैसे सुदूर क्षेत्र में स्थापित महिला महाविद्यालय और मॉडल महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए। हजारीबाग के अन्नदा महाविद्यालय के विद्यार्थी तथा विभावि, हजारीबाग के विज्ञान विषय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिए।
इस बात की जानकारी देते हुए विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने बताया कि वालथम अमेरिका के जाने माने शिक्षक वैज्ञानिक प्रो शंकराचार्य के द्वारा अमेरिका से मध्य रात्रि को व्याख्यान दिया गया। उस वक्त भारत में समय था पूर्वाह्न 10.30। बताया कि चतरा जैसे सुदूर क्षेत्र के महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी की शिकायतें मिल रही थी। इस पर परियोजनाबद्ध तरीके से कार्य किया गया।
आज के व्याख्यान का प्रारंभ कुलपति प्रो चन्द्र भूषण शर्मा के संबोधन से हुआ। कुलपति के द्वारा डॉ शंकराचार्य का परिचय एवं स्वागत किया गया। बताया कि ये अपना बहुमूल्य समय निकालकर झारखंड राज्य के चतरा जैसे पिछड़े हुए जिले के मॉडल कॉलेज में ऑनलाइन व्याख्यान देने के लिए अपनी सहमति दी है।
डॉ० शंकराचार्य द्वारा मुख्यतः वनस्पति विज्ञान (Botany) तथा जंतु विज्ञान (Zoology) विषय की पढ़ाई कैसे करें, कहाँ से करे तथा सूचना एवं प्रोद्यौगिकी (ICT) के माध्यम से इसका उपयोग कैसे करे, इन विषयों पर, विस्तार से जानकारी दिया। कृत्रिम बुद्धिमता (Artificial Intelligence) तथा करियर के विषयों पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
उन्होंने आगे बताया कि ज्ञान तथा तकनीक में अमेरिका से भारत 25 वर्ष पीछे है। इस समय-अंतराल को पाटना अति आवश्यक है।
शिक्षक तथा विद्यार्थियों ने समय-समय पर कई प्रश्न पूछे। ऋषि केशरी, आरती कुमारी, मंतशा प्रवीण, नीलिमा कुमारी समेत कई छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का संतोषप्रद अंदाज में निवारण किया।
अंत में प्राचार्य डॉ मनीष दयाल ने डॉ शंकराचार्य, कुलपति महोदय, महिला महाविद्यालय की शोभा कुजूर, मॉडल कॉलेज की डॉ ऋचा गोयल, अन्नदा कॉलेज के डॉ आकाश गोरायः के अलावे प्रवीर कुमार सिंह, शशि मित्तल, अंकज सिन्हा, बजरंग कुमार आदि को अहम योगदान के लिए साधुवाद दिया।


