Koderma News : सामाजिक सरोकारों से जुड़कर हर वर्ग का साथ दिया : रमेश हर्षधर
-1024x614.jpeg)
कोडरमा : 23 फरवरी को होने वाले झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव को लेकर आज पूरे दिन राजनीतिक गहमा गहमी तेज रही । अध्यछ पद के उम्मीदवार रमेश हर्षधर ने आज नगर परिषद के कई इलाकों में अपने समर्थकों के साथ जन संपर्क साधा और मत दाताओं से समर्थन मांगा । उन्होनें जगह जगह बुजुर्गों महिलाओं और युवाओं से समर्थन मांगा।
आज हीं उन्होनें झुमरी तिलैया शहर के स्टेशन रोड में आयोजित जन सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होनें कहा की वे सामाजिक जीवन में हर किसी की समस्या निदान या कार्य के लिए सहयोग किया । सामाजिक सरोकारों से हमेशा जुडकर रहे ।
उन्होनें साफ तौर पर कहा की जन मानस की भलाई और उनका हित देखना ही मेरा सदैव मकसद और लोगों के प्रति भाव रहा । उन्होनें जीवन में सेवा भाव से हर किसी का काम किया है। इस चुनाव में उन्होनें लोगों से अपील करते हुए समर्थन मांगा ।
मौके पर कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार रखे और उन्हें समर्थन देने की अपील की । मौके पर महिलाओं समेत अन्य समर्थक और शहर के लोग मौजूद थे ।


