Koderma News : समर्थन मिला तो समुचित विकास करेंगे : वीरेंद्र यादव उर्फ वीरु यादव

कोडरमा : झुमरी तिलैया नगर परिषद इलाके में चुनाव का शोर पूरी तरह अपने उफान पर है । साथ हीं अपनी गर्माहट दिखा रही है । सच कहें तो अब चुनावी फिजा अपनी गर्माहट से इतराने लगी है । चुनावी फिजा की इतराहट हर आम व खास की चौखट तक पहुंचने लगी है । अध्यछ पद पर जन समर्थन हासिल कर सुशोभित होने की ललक संजोये उम्मीदवार मत दाताओं का आशीर्वाद मांगने हर दरवाजे पर पहुंच रहे हैं ।
वीरेंद्र यादव उर्फ वीरु यादव ने महिलाओं बुजुर्गों के पैर छूकर मांगा आशीर्वाद । अध्यछ पद के उम्मीदवार वीरेंद्र यादव उर्फ वीरु यादव ने इस दौरान जन समर्थन व मतदाताओं का आशीर्वाद पाने समर्थकों के संग नगर परिषद के सभी इलाकों में पहुंचे और जन संपर्क अभियान चलाया । उन्होने इस दौरान महिलाओंं से संपर्क साधा और समर्थन मांगा । उन्होनें कहा आपका साथ मिला तो करेंगे समुचित विकास । आपका भरोसा टूटने नहीं देंगे ।
उन्होने कहा की लोगों की आशाओं को मूर्त रुप देंगे । विकास को पूरे इलाके में सरजमीन पर उतार कर दिखायेगे । गौरतलब है की चुनाव को लेकर अध्यछ पद के सभी उम्मीदवार अपने अपने तरीकों से मतदाताओं को अपनी तरफ गोलबंद करने में जुटे हुए हैं । उन्होने लोगों के बीच विजन पत्र का वितरण किया । नगर परिषद इलाके की जनता सबों को देखने समझने और परखने का काम कर रही है ।
23 फरवरी को नगर परिषद का चुनाव होना निर्धारित है । चुनाव अभियान के दौरान अध्यछ पद के उम्मीदवार वीरेंद्र यादव उर्फ वीरु यादव के साथ साथ महिला कार्यकर्ताओं ने भी मतदाताओं से उन्हें समर्थन देने की अपील की ।




