राजकुमार यादव ने जमीनदोज हुए मकानों के पीड़ित परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस

गिरिडीह : गावां प्रखंड अंतर्गत खोटमनाय गांव में बीते दिन झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर जीवलाल यादव, अशोक चौधरी और स्व. शुकर महतो के मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। सभी परिवार अत्यंत गरीब बताए जाते हैं और मकान टूटने के बाद वे बेघर हो गए हैं।
धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और आर्थिक सहयोग भी दिया। उन्होंने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से मांग की कि सभी बेघर परिवारों को शीघ्र जमीन और आवास उपलब्ध कराया जाए, अन्यथा इंसाफ के लिए भाकपा माले सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद स्थानीय विधायक और सांसद चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे क्षेत्र में भू-माफियाओं को संरक्षण मिलने की आशंका बनती है। उन्होंने अंचलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी से वैकल्पिक व्यवस्था करने और खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी से प्रभावित परिवारों को तत्काल अनाज उपलब्ध कराने की मांग की।
मौके पर आरवाईए प्रखंड अध्यक्ष अकलेश यादव, प्रखंड सचिव आनंदी यादव, मुखिया कन्हैय राम, पंसस अशोक यादव, रंजीत राम, नरेश राणा, मनोज यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।




