गिरिडीह में ट्रक–ऑटो की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, एक घायल
-1024x614.jpeg)
गिरिडीह : के पचम्बा थाना अंतर्गत अलकापुरी के पास ट्रक और ऑटो के बीच हुई आमने सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। घटना शुक्रवार सुबह की है। घटना में रतनपुरा, हीरोडीह के रहने वाले 35 वर्षीय प्रेम दास की मौत हो गई है। वहीं देवरी थाना क्षेत्र के खरगडीहा देवपहरी निवासी छोटू राम घायल हुए हैं।
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार अलकापुरी के समीप सुबह लगभग 6 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर में ऑटो पर सवार प्रेम दास और छोटू राम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के फौरन बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में गंभीर रूप से घायल प्रेम दास की इलाज के क्रम में मौत हो गई। वहीं छोटू राम को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। इधर घटना की सूचना पाकर पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बाबत पूरी जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।


