गोमिया हवाई अड्डा को नशामुक्त रखने में सक्रिय दिखे मंटू कुमार यादव

गोमिया : गोमिया थाना क्षेत्र के सक्रिय एवं समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता मंटू कुमार यादव इन दिनों जनहित के कार्यों को लेकर चर्चा में हैं। समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का एक उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब गोमिया हवाई अड्डा परिसर में शराबियों और नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान वे अपने सहयोगियों के साथ मौके पर मौजूद मिले।
संध्या समय अचानक की गई इस पहल के दौरान मंटू कुमार यादव अपने साथियों के साथ एक स्पष्ट संकल्प के साथ खड़े दिखे कि किसी भी परिस्थिति में हवाई अड्डा परिसर को शराबियों और नशेड़ियों का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने हमेशा की तरह जनहित में तत्परता दिखाते हुए सहयोग प्रदान किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंटू कुमार यादव जैसे सामाजिक कार्यकर्ता समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका मानना है कि अपराध-मुक्त समाज केवल पुलिस के प्रयासों से नहीं, बल्कि जनविश्वास, जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी से ही संभव है। यदि ऐसे व्यक्तित्व हर गांव और मोहल्ले में हों, तो समाज को अपराधमुक्त बनने में अधिक समय नहीं।


