वार्ड 23 के विकास का संकल्प लेकर मैदान में उतरे रूपेश कुमार

साहिबगंज के वार्ड संख्या-23 से पार्षद प्रत्याशी रूपेश कुमार ने जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्ड के विकास का वादा किया। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने तथा योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाने की बात कही।

साहिबगंज। नगर परिषद चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी अपनी जीत के लिए ऐड़ी से लेकर चोटी तक जोर लगा रहे हैं। प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड संख्या-23 से युवा एवं ईमानदार प्रत्याशी रूपेश कुमार अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाते नजर आए। अभियान के दौरान महिलाओं की अच्छी भागीदारी भी देखने को मिली।

रूपेश कुमार ने बताया कि उनका चुनाव चिन्ह डबल रोटी (पावरोटी) छाप है। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें विजयी बनाती है, तो वार्ड के हर क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था और सिंगल विंडो सिस्टम लागू कराया जाएगा, जिससे लोगों को योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अब कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वार्ड का मास्टर प्लान बनाकर सर्वांगीण विकास किया जाएगा और इसे हाईटेक, सुंदर एवं सुसज्जित वार्ड बनाने को प्राथमिकता दी जाएगी।

रूपेश कुमार ने कहा कि वार्ड की साफ-सफाई, ड्रेनेज सिस्टम और बुनियादी सुविधाओं में सुधार किया जाएगा। प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर सौंदर्यीकरण का कार्य भी कराया जाएगा। उन्होंने वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए जनता की सेवा का संकल्प दोहराया।

उन्होंने पानी, सड़क, नाली, गली, शिक्षा और साफ-सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का आश्वासन दिया। प्रत्याशी ने कहा कि वे राजनीति नहीं, बल्कि काम करके दिखाने में विश्वास रखते हैं।

रूपेश कुमार ने गरीब, मजदूर, युवा, बुजुर्ग और महिलाओं की समस्याओं को नगर परिषद तक पहुंचाने का वादा करते हुए वार्डवासियों से समर्थन देने की अपील की।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More