छतरपुर थाना कांड संख्या GR-1172/14 के आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस ने दो आजमानतीय वारंटियों कैलाश यादव और उमेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों पर आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज था जो लंबे समय से लंबित था।
पलामू : छत्तरपुर पुलिस ने दो आजमानतीय वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनो अभियुक्त कचनपुर गांव के निवासी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में कैलाश यादव, पिता स्व. गाजा यादव तथा उमेश यादव, पिता स्व. गाजा यादव शामिल हैं।
दोनों के विरुद्ध छत्तरपुर थाना में कांड संख्या GR-1172/14 के तहत धारा 147, 341, 323, 448, 337, 504 एवं 427 आईपीसी के अंतर्गत मामला थाना में दर्ज थे जो काफी समय से लंबित थे। छतरपुर पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


