Koderma News : जिला जंप रोप संघ का गठन, ओम प्रकाश राय बने अध्यक्ष

कोडरमा जिला जंप रोप संघ की बैठक में ओम प्रकाश राय को अध्यक्ष, अंशु राज को सचिव और सत्यम कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। संघ को झारखंड राज्य जंप रोप से मान्यता प्राप्त है और आने वाले समय में खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

कोडरमा : जिला जंप रोप संघ की  बैठक सह नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बी आर इंटरनेशनल स्कूल चाराडीह में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आगामी सत्र के लिए ओम प्रकाश राय को कोडरमा जिला जंप रोप संघ का अध्यक्ष, अंशु राज को सचिव और सत्यम कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।

वहीं रामदेव यादव, अर्चना कुमारी एवं दीपक कुमार को उपाध्यक्ष, कुंदन कुमार राणा, अभिजीत आनंद, अजय यादव को संयुक्त सचिव के तौर पर सर्वसम्मति से चयन किया गया। वहीं कौशल कुमार एवं मिथलेश कुमार को तकनीकी अध्यक्ष चुना गया।  संदीप कुमार, रविन्द्र कुमार, संजीत कुमार, शरद अग्रवाल, विल्सन पॉल को कार्यकारी सदस्य के तौर पर शामिल किया गया।

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संघ के और से माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने कहा कि कोडरमा जिले के लिए यह एक नया खेल अवसर है और उनकी प्राथमिकता होगी कि आने वाले समय में इस खेल को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है।

इस अवसर पर कोडरमा जिला खो खो संघ के सचिव अमित कुमार ने इस खेल के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी प्रदान की और बताया कि कैसे यह खेल हर खिलाड़ी के लिए जरूरी है। वहीं सचिव अंशु राज ने बताया कि कोडरमा जिला जंप रोप संघ को झारखंड राज्य जंप रोप से मान्यता प्राप्त है और आने वाले समय में यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More