मिर्जाडीह गांव में महिलाओं के लिए स्वरोजगार योजना पर चर्चा

मिर्जाडीह गांव में संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया।

जमशेदपुर : बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत मिर्जाडीह गांव में संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन संस्था के द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र की कई महिलाओं ने भाग लिया और संस्था द्वारा चलाए जा रहे आत्मनिर्भरता कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।  बैठक में यह निर्णय लिया गया कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सिलाई मशीन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं कपड़े सिलने का हुनर सीखकर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगी और आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी।संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाओं को आगे रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। स्थानीय महिलाओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए संस्था का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More