यूजी द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा शुरू, मॉडल कॉलेज में शांतिपूर्ण आयोजन

मॉडल कॉलेज राजमहल में यूजी द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा का शुभारंभ शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में हुआ। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई तथा मोबाइल-गैजेट सहित किसी भी प्रकार की नकल सामग्री पर सख्त पाबंदी रही। प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क और आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कीं।

साहिबगंज : राजमहल स्थित मॉडल कॉलेज में सिद्धो–कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका द्वारा आयोजित यूजी द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2024–28) परीक्षा 2025 का विधिवत शुभारंभ हुआ। परीक्षा के प्रथम पाली में ग्रुप ‘A’ तथा द्वितीय पाली में ग्रुप ‘B’ विषयों की परीक्षा आयोजित की गई, जो पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न हुई। परीक्षार्थियों को विषयों की जानकारी, परीक्षा विभाग या हेल्प डेस्क से लेने की सलाह दी गई है ताकि कोई परीक्षा छूटे नहीं।

इस अवसर पर प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा नियमों एवं अनुशासन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने परीक्षा संचालन से जुड़े सभी आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए परीक्षार्थियों को कागज़, मोबाइल, गैजेट और किसी भी तरह के चिट-पुर्जे या पेपर लाने पर पाबंदी लगाई गई है।

कॉलेज प्रशासन की ओर से परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु पर्याप्त व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा को सफल बनाने में डॉ. रमजान अली, डॉ. अमित कुमार, मोहन सिंह, सुमित कुमार, प्रकाश, बबलू, उषा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिला प्रशासन और राजमहल पुलिस प्रशासन का सहयोग  सहनीय रहा।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More