कोडरमा जिला खो-खो संघ का गठन, सिमरनजीत सिंह बने अध्यक्ष

कोडरमा में आयोजित जिला खो-खो संघ की बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। सिमरनजीत सिंह को अध्यक्ष, अमित कुमार को सचिव और दीपक कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।

कोडरमा : कोडरमा जिला खो-खो संघ की वार्षिक आम बैठक सह पदाधिकारी चयन समारोह का आयोजन चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड खो-खो एसोसिएशन के सचिव संतोष प्रसाद उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी सत्र के लिए सिमरनजीत सिंह को कोडरमा जिला खो-खो एसोसिएशन का अध्यक्ष, अमित कुमार को सचिव तथा दीपक कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं अशोक बरनवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा तौफीक हुसैन, अर्पणा गुप्ता और अभिषेक अमुखी को उपाध्यक्ष बनाया गया।

अभिजीत आनंद, कुंदन कुमार राणा, सुनील कुमार साव, शुभम कुमार एवं आकाश सेठ को संयुक्त सचिव के रूप में सर्वसम्मति से चयनित किया गया। कौशल कुमार को तकनीकी अध्यक्ष तथा हर्ष कुमार, शरद अग्रवाल, अजय यादव, अंशु राज, मिथलेश कुमार, रोहित यादव और विल्सन पॉल को तकनीकी सदस्य बनाया गया। वहीं श्याम सुंदर, यादव किशोर वैद्यनाथ, सागर राज, रामू कुमार और श्रवण कुमार को कार्यकारी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संघ की ओर से माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले में खो-खो खेल को नई ऊंचाई पर ले जाना और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में कोडरमा खो-खो लीग के दूसरे सत्र का भव्य आयोजन किया जाएगा।

मुख्य अतिथि संतोष प्रसाद ने कहा कि खेलों के विकास में संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

चुनाव प्रक्रिया झारखंड राज्य खो-खो संघ द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक नंदन कुमार सिंह तथा रिटर्निंग अधिकारी एवं अधिवक्ता जय गोपाल शर्मा की देखरेख में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन अभिजीत आनंद ने किया।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More