गढ़वा की बेटी काजल पांडेय ने बढ़ाया जिले का मान, यूजीसी नेट-जेआरएफ में हासिल किए 99.97 पर्सेंटाइल
-1024x614.jpeg)
गढ़वा : ज़िले के लिए गर्व का क्षण है। जिले की होनहार बेटी काजल पांडेय, जो कि देववंश पांडेय एवं उषा पांडेय की पुत्री हैं, ने यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में 99.97 पर्सेंटाइल प्राप्त कर ऑल इंडिया स्तर पर उत्कृष्ट रैंक हासिल की है।
काजल पांडेय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गढ़वा जिले में खुशी की लहर है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर काजल ने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प हो तो बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।
यूजीसी नेट-जेआरएफ जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में काजल की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों, शुभचिंतकों, रिश्तेदारों एवं स्थानीय नागरिकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
काजल पांडेय की सफलता ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि गढ़वा की बेटियां किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं।


