उपायुक्त ऋतुराज ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पौधा देकर किया अभिनंदन

कोडरमा पहुंचने पर गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का उपायुक्त ऋतुराज ने पौधा भेंट कर स्वागत किया। जेजे कॉलेज परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी एवं झामुमो नेता उपस्थित रहे।
कोडरमा : कोडरमा आने पर गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पौधा भेंट कर उपायुक्त ऋतुराज ने स्वागत किया। हैलीकॉप्टर से कोडरमा के जेजे कॉलेज पहुंचने पर पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।
उनकी सुरक्षा और कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ऋतुराज के अलावा पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, उप विकास आयुक्त रवि जैन भी मौजूद थे। वहीं कार्यक्रम स्थल पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव समेत झामुमो के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।


