मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन सतर्क, सीएम ऑफ एक्सीलेंस परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

सिमडेगा में झारखंड माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के सुचारू संचालन को लेकर प्रशासन सतर्क है। उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्ता ने सीएम ऑफ एक्सीलेंस परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
सिमडेगा : झारखंड माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में उप विकास आयुक्त सिमडेगा श्री दीपांकर चौधरी एवं अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र ने सीएम ऑफ़ एक्सीलेंस परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान प्रवेश व्यवस्था, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी तथा प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने परीक्षार्थियों की सुविधा, अनुशासन एवं समयबद्ध परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कदाचार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।


