रांची मेयर चुनाव में प्रवीण कच्छप की दावेदारी मजबूत, राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी का समर्थन

रांची मेयर चुनाव के लिए प्रवीण कच्छप ने नामांकन भरा, राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी और कई संगठनों का मिला समर्थन।

रांची : राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी निपु सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के मेयर प्रत्याशी प्रवीण कच्छप को अपना समर्थित उम्मीदवार बनाया । सिंह ने कहा कि हजारों की संख्या में आज नॉमिनेशन ढोल नगाड़ा के साथ किया गया और कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी सहित कई पार्टियां, संस्था, संगठन और ट्रस्ट ने समर्थन दिया है और कहा कि रांची की जनता जिताने के लिए कमर कस ली है और  जनता ने भरी हुंकार और कहा विकास की गंगा बहाना है ।

प्रवीण कच्छप को लाना है और सिंह ने कहा कि मजबूती के साथ पार्टी चुनाव लड़ेगी और हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी जनता से झूठा वादा न करना और सभी जाति धर्म को लेकर ईमानदारी पूर्वक चुनाव लड़ना और नगर निगम में दलाली भ्रष्टाचार को समाप्त करना और जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More