पाकुड़िया में रिश्तों का कत्ल, सगे चाचा ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म

पाकुड़िया के तालवा गांव में सगे चाचा ने नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराई है।

पाकुड़ : जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत तालवा गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है।  एक चाचा पर अपनी ही नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप । पुलिस ने पीड़िता की माँ की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अकेलेपन का उठाया फायदा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। नाबालिग लड़की अपने चाचा के घर की तरफ गई थी। उस वक्त आरोपी उमेस बास्की (पिता- दीपक बास्की) घर पर अकेला था। बच्ची को अकेला देख उसकी नीयत खराब हो गई और उसने जबरन उसे घर के अंदर खींच लिया, जहाँ उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।घटना के बाद सहमी हुई पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी माँ को पूरी आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजन बुधवार देर शाम पाकुड़िया थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शिकायत मिलते ही पाकुड़िया थाना पुलिस हरकत में आई और प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर छापेमारी शुरू की। पुलिस ने आरोपी चाचा उमेस बास्की को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी के अनुसार: पीड़िता की माँ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More