Sahebganj News: तालझारी में सीएसपी से 2.45 लाख की चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

साहिबगंज: तालझारी थाना क्षेत्र के बड़ी भगियामारी में सीएसपी से हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने 6 दिन में खुलासा कर दिया है। दरअसल, 29-30 सितंबर की रात अभिषेक आनंद के सीएसपी सेंटर का ताला तोड़कर 2 लाख 45 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे। इसको लेकर तालझारी थाना में कांड संख्या 165/26 दर्ज किया गया था।

आरक्षी अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर छापेमारी टीम का गठन किया गया। मंगलवार को राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मानवीय और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 5 अक्टूबर को दो आरोपियों, कोहिनूर शेख उर्फ कुन्दर शेख (20 वर्ष), पिता कौशर शेख, नया बस्ती मोतीझरना, महाराजपुर और आदित्य यादव उर्फ सोनू यादव (24 वर्ष), पिता गौतम यादव, हाथीगढ़ सकरीगली को धर दबोचा।

पुलिस ने आदित्य यादव के पास से चोरी के 10 हजार रुपये, घटना में इस्तेमाल हीरो स्प्लेंडर बाइक JH18B-3290 और एक मोबाइल बरामद किया। वहीं, कोहिनूर शेख के पास से 10 हजार रुपये, चोरी के पैसे से खरीदी गई नई बजाज पल्सर 125 सीसी बाइक और एक मोबाइल बरामद हुआ है।

दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। छापेमारी दल में इंस्पेक्टर राजीव रंजन, पुलिस अवर निरीक्षक संजीत कुमार मिश्रा, सहायक अवर निरीक्षक मनीष रंजन सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More