Sahebganj News: तट संरक्षण कार्य पूरा, डाउन लाइन ट्रेनों के लिए 10 किमी/घंटा स्पीड पर फिट घोषित

साहिबगंज: गंगा कटाव की वजह से थमा पहिया फिर से चल पड़ा है। महाराजपुर में गंगा के कटाव के बाद सकरीगली-महाराजपुर रेल सेक्शन बंद था, लेकिन अब यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है।

ट्रैक फिट घोषित

06 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:30 बजे डाउन लाइन के किलोमीटर 219/36-26 पर तट संरक्षण कार्य पूरा होने के बाद ट्रैक को यात्री, मेल/एक्सप्रेस और खाली मालगाड़ियों के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। हालांकि एहतियात के तौर पर इस जगह से ट्रेनें सिर्फ 10 किमी/घंटे की रफ्तार से गुजरेंगी और लगातार हॉर्न बजाते हुए निकलेंगी। तट पर सुरक्षा का काम अभी भी जारी है।

साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी स्पेशल रवाना

इसी के साथ आज दोपहर ठीक 1 बजे साहिबगंज से साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह ट्रेन साहिबगंज -> सकरीगली -> महाराजपुर -> तालझारी -> तीनपहाड़ -> बरहरवा होते हुए हावड़ा तक चली। महाराजपुर में कटाव के कारण जो ट्रेनें रद्द और डायवर्ट की गई थीं, उनका परिचालन भी आज से धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है। साहिबगंज-बरहरवा रूट के यात्रियों के लिए ये किसी त्योहार से कम नहीं है।

मजदूरों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

गंगा कटाव से प्रभावित महाराजपुर में रेल परिचालन बहाल होते ही कटाव रोधी कार्य में लगे मजदूरों में हर्ष की लहर है। दिन-रात मेहनत कर तट को बचाने में जुटे मजदूरों की मेहनत आखिरकार रंग लाई। आज 6 अक्टूबर को ट्रैक फिट घोषित होते ही और साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी के रवाना होते ही मौके पर खुशी का माहौल बन गया। अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है।

बजरंगी महतो ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने कटाव रोधी कार्य में लगे सभी मजदूरों और रेलवे अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सभी के अथक परिश्रम से ही आज रेल परिचालन फिर से शुरू हो पाया है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More