तिलैया के महाराणा प्रताप चौक पर कार दुर्घटना, दो युवक घायल

कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में महाराणा प्रताप चौक के पास देर रात एक कार अनियंत्रित होकर एनएच-20 के डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें दो युवक घायल हो गए।

कोडरमा : जिले के तिलैया थाना अंतर्गत महाराणा प्रताप चौक पर बीती रात सड़क दुर्घटना में कार सवार दो लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मच 06 एजेड 4049 नंबर की एक कार सोमवार की देर रात कोडरमा से हजारीबाग की ओर जा रही थी। इसी दौरान महाराणा प्रताप चौक के समीप कार अनियंत्रित हो गई और एनएच 20 पर बने डिवाइडर से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ने पहले तो डिवाइडर पर लगे ट्रैफिक लाइट तथा अन्य खंभे को तोड़ दिया, इसके पश्चात वह कुछ दूरी पर जाकर पलट गई।

कार के पलट जाने के कारण चालक व कार में बैठे एक अन्य सवारी उसी में फंसे रहे। उसी समय उधर से गुजर रही तिलैया पुलिस की नजर उस पर पड़ी। मौके पर पहुंच कर दोनों लोगों को कार से बाहर निकाला। दोनों को अपने वाहन से सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान हजारीबाग जिले के बड़कागांव निवासी 22 वर्षीय सचिन कुमार पिता संदीप महतो तथा 20 वर्षीय सुदामा महतो पिता संजय महतो के रूप में की गई है।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More