Giridih News : गावां प्रखंड कार्यालय में अंचल-ब्लॉक कर्मियों की बैठक, सरस्वती पूजा व योजनाओं को लेकर निर्देश

गिरिडीह के गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बीडीओ महेंद्र रविदास की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें सरस्वती पूजा, एसआईआर नियमों और विकास योजनाओं पर दिशा-निर्देश दिए गए।
गिरिडीह : गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बीडीओ महेंद्र रविदास की अध्यक्षता में अंचल और ब्लॉक कर्मचारियों की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में एसआईआर से जुड़े मुख्य नियम और कार्यों को ले संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में आगामी सरस्वती पूजा को शांति पूर्ण माहौल में मनाने को ले संबंधित पंचायत के दंडाधिकारियों को गाइड लाइन के अनुरूप पूजा संपन्न कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में मनरेगा और आवास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा कर लंबित योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया गया। मौके पर एई संतोष कुमार, जेई रिजवान अंसारी, बीपीआरओ सतीश चौधरी, कार्तिक विश्वकर्मा, राकेश कुमार समेत कई उपस्थित थे।


