Ranchi News : इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में छात्र अंकित कुमार की असामयिक मौत पर शोक सभा, कक्षाएं स्थगित

रांची के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ट्रिपल ई प्रथम सेमेस्टर के छात्र अंकित कुमार की असमय मृत्यु पर शोक सभा आयोजित की गई और कक्षाएं स्थगित कर दी गईं।
रांची : इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में मंगलवार को ट्रिपल ई फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र अंकित कुमार के असमायिक मौत को लेकर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा के बाद कक्षाएं स्थगित कर दी गई। दो मिनट के मौन धारण के बाद प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि किशोरवस्था में काल की क्रूरता के शिकार छात्र की मौत से कैंब्रिज परिवार हतप्रभ और मर्माहत है। उप प्राचार्य प्रो. रसिका नवनीत सिंह ने कहा कि दुःख की इस अपार घड़ी में भगवान घरवालों को संबल प्रदान करें। बता दें की मृतक छात्र रांची के हंटीया का रहने वाला था। और बीमार था. बीते 14 जनवरी को इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।

