Ranchi News: सरला बिरला विश्वविद्यालय में पावर बीआई कार्यशाला का आयोजन

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय में बुधवार को पावर बीआई कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डेटा आयात, मॉडलिंग, विज़ुअलाइज़ेशन और उन्नत फीचर्स पर प्रशिक्षण दिया गया। उद्घाटन समारोह में कुलपति और महानिदेशक ने डेटा-आधारित निर्णय और ब्लॉकचेन व एनालिटिक्स के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों ने हैंड्स-ऑन अभ्यास के माध्यम से डैशबोर्ड बनाना सीखा। कार्यक्रम का सफल संचालन स्वयंसेवी छात्रों द्वारा किया गया और एसबीयू प्रतिनिधियों तथा राज्यसभा सांसद ने इसकी सराहना की।

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय, में बुधवार को पावर बीआई कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों के कौशल को डेटा आयात, रूपांतरण, मॉडलिंग, विज़ुअलाइज़ेशन, उन्नत फंक्शन तथा रिपोर्ट प्रकाशन के क्षेत्र में सुदृढ़ करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभागियों के पंजीकरण, दीप प्रज्वलन एवं कुलगीत से हुई। स्वागत संबोधन प्रो. संदीप कुमार, डीन वाणिज्य संकाय द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए बिजनेस इंटेलिजेंस तथा डेटा एनालिसिस की महत्ता पर प्रकाश डाला और रोजगारोन्मुखी भविष्य के लिए कौशल प्रमाणपत्रों के लाभ पर जोर दिया।

कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने डेटा-आधारित निर्णय लेने में पावर बीआई की प्रासंगिकता को रेखांकित किया तथा प्रतिभागियों को इस कार्यशाला से अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। महानिदेशक प्रो. (डॉ.) गोपाल पाठक ने ब्लॉकचेन एवं डेटा एनालिटिक्स के भविष्य और उसके व्यापारिक रणनीतियों पर पड़ने वाले प्रभाव पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने सतत अधिगम और परिवर्तनशील परिस्थितियों के अनुरूप ढलने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यशाला के दौरान डॉ. अंजलि श्रीवास्तव ने पावर बीआई का परिचय, डेटा आयात एवं रूपांतरण, डेटा मॉडलिंग और विज़ुअलाइज़ेशन, उन्नत फीचर्स आदि विषयों पर सत्र संचालित किया। मौके पर हैंड्स-ऑन अभ्यास के माध्यम से प्रतिभागियों को नमूना डैशबोर्ड बनाने का अवसर मिला।

कार्यशाला का समापन डॉ. कुणाल सिन्हा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन स्वयंसेवी छात्रों द्वारा किया गया। एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस कार्यशाला के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया है।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More