झारखंड के विभिन्न स्थानों पर 25 सितंबर को बारिश होने की संभावना

रांची: 25 सितंबर को झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश, तेज हवा (25–30 किमी/घं) और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है, जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश सोनुआ (109 मिमी) में हुई, जबकि रांची में 21 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान गोड्डा में 35.3°C और न्यूनतम लातेहार में 21.2°C रिकॉर्ड किया गया।

रांची: झारखंड के सभी स्थानों पर 25 सितंबर को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी है। विभाग ने राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। साथ ही 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ में 109 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं इस दौरान रांची में 21 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और हल्की धूप रही। हालांकि बीच-बीच में बादल भी छाए रहे। इससे मौसम सुहाना बना रहा।

उल्लेखनीय है कि पिछले दो-तीन दिनों से राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है। 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 35.3 डिग्री गोड्डा में और सबसे कम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान रांची में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री, जमशेदपुर में 33.6 डिग्री, डाल्टनगंज में 34, बोकारो में 33.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More