Giridih News: तालाब में नहाने के दौरान डूबने से बच्चे की मौत

गिरिडीह जिले के धनवार थाना अंतर्गत करगली गांव में एक बच्चे की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

गिरिडीह: धनवार थाना अंतर्गत करगली गांव में एक बच्चे की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी। मृतक की पहचान करगली गांव निवासी 4 वर्षीय ओम यादव (पिता विकास यादव) के रूप में की गई है। 

घटना की जानकारी देते हुए मृतक के चचेरे दादा राम यादव ने बताया कि ओम रविवार की सुबह घर में बिना कुछ कहे ही घर के बगल के बच्चों के साथ घर से थोड़ी दूरी पर स्थित एक तलाब में नहाने चला गया था। नहाने के बाद उसके साथ गए सभी बच्चे अपने अपने घर वापस आ गए। वहीं ओम वापस नहीं लौटा। जिसकी तलाश के लिए घर के सदस्य तालाब की ओर गए। जहां उन्होंने देखा कि ओम बेहोशी की हालत में तालाब के ऊपरी हिस्से पर तैर रहा था। जिसके बाद ग्रामीण उसे बाहर निकालकर स्थानीय निजी क्लिनिक पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी स्थिति गंभीर है, उसे सदर अस्पताल ले जाना होगा। इसके बाद हमलोग उसे लेकर सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More