एसीबी से जुड़े संवेदनशील सबूत नष्ट करने की आशंका, बाबूलाल मरांडी ने की तत्काल कार्रवाई की मांग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एसीबी कार्यालय में फाइल और दस्तावेज़ गायब होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से तत्काल FIR दर्ज कर जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह संवेदनशील मामलों से जुड़े सबूत नष्ट करने की गंभीर साज़िश हो सकती है और दोषियों को तुरंत दंडित किया जाना चाहिए।

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य के अति आवश्यक विषय की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, समाचारों से पता चल रहा है कि एंटी करप्शन ब्यूरो के महत्वपूर्ण कमरों में आज दो-दो ताले लगाने पड़े हैं। इससे पहले कल रात वहाँ से महत्वपूर्ण दस्तावेज़ की कई फाइलें और कम्प्यूटर्स के हार्डडिस्कस निकाल कर ले जाने की बात बतायी जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह मामला एसीबी से जुड़े बेहद महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील मामलों से जुड़े सबूतों को नष्ट करने का गंभीर मामला जान पड़ता है। कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं इस विभाग के मंत्री हैं। इससे पहले कि शरारती षड्यंत्रकारी लोग अपनी साज़िशपूर्ण कार्यों की आँच में उन्हें  भी लपेट लें, इस मामले में एफ़आइआर कर तुरंत जॉंच कराएं और कारवाई करें। वैसे मुझे ख़ुशी है कि देर से ही सही उन्हें भी समझ में आ ही गया कि आपके नाक के नीचे किस तरह से एक्सटार्सन एवं लूट का गंदा खेल हुआ है। मैं फिर पहले की तरह याद दिला रहा हूँ कि ऐसे घायल षड्यंत्रकारी लोग अब एक बार फिर से षडयंत्र कर मुख्यमंत्री को नये सिरे से लपेटे में डलवाने का प्रयास उसी तरह से करेंगे जैसे कभी यही लोग उनके खिलाफ दांये-बांये हाथ से सैकड़ों शिकायती चिट्ठियाँ तैयार कर भिजवाया करते थे। सुलभ संदर्भ के लिये सोशल मीडिया पर लिखे गये मेरे पूराने मैसेजेज को उन्हें मंगा कर देख लेना चाहिए ,आँख खुल जायेगी। इससे पहले कि ये लोग अपने मंसूबे में कामयाब हो जायें, तुरंत कार्रवाई कर इन्हें बेनक़ाब कर दंडित करिये। आगे आपकी मर्जी।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More