Koderma News: स्वर्गीय नितिन चौबे के सपनों को साकार करेंगे: बीएसपीएस संस्थापक शाहनवाज़ हसन

कोडरमा: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान, भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (बीएसपीएस) के संस्थापक शाहनवाज़ हसन ने इस बात पर ज़ोर दिया कि दिवंगत पत्रकार और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे के सपनों को सामूहिक रूप से साकार किया जाएगा। रायपुर स्टेशन पहुँचने पर हसन का स्वागत बीएसपीएस छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गंगेश द्विवेदी और प्रदीप नामदेव ने किया।
बाद में उन्होंने आगामी राज्यस्तरीय कार्यशाला के संबंध में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। आगामी कार्यक्रम के बारे में मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा से फ़ोन पर बात भी की। प्रदेश अध्यक्ष गंगेश द्विवेदी ने बताया कि नितिन चौबे की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में बीएसपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पांडे, राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी गिरिधर शर्मा सहित वरिष्ठ लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जायेगा।
इस दौरान बीएसपीएस छतीसगढ इकाई के नये प्रदेश कार्यालय जवाहर मार्केट रायपुर का उद्घाटन संगठन के संस्थापक शहनवाज हसन प्रदेश अध्यछ गंगेश द्विवेदी, सुखनंदन बंजारे, जावेद अली जैदी, कौशल स्वर्णबेर , प्रदीप नामदेव, महेंद्र साहू, अजय श्रीवास्तव ने किया। फिर शहनवाज हसन ने दिवंगत पत्रकार नितिन चौबे के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया की उन्होने बीएसपीएस छत्तीसगढ़ की स्थापना को लेकर जो सपने देखे थे उसे पूरा किया जायेगा। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।


