17 सितंबर को इंदिरा एकादशी और विश्वकर्मा पूजा का शुभ संयोग

आज कन्या की संक्रान्ति संध्या 05:19 पर एकादशी संक्रांति के साथ पुष्य नक्षत्र होने से कई गुणा अधिक महत्व हो गया है। भगवान विश्वकर्मा की जयंती कन्या संक्रांति के दिन मनाई जाती है, जो आमतौर पर 17 सितंबर को पड़ती है।

समृद्ध डेस्क: आज कन्या की संक्रान्ति संध्या 05:19 पर एकादशी संक्रांति के साथ पुष्य नक्षत्र होने से कई गुणा अधिक महत्व हो गया है। भगवान विश्वकर्मा की जयंती कन्या संक्रांति के दिन मनाई जाती है, जो आमतौर पर 17 सितंबर को पड़ती है। इस लिए हर साल 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा की जाती है। कन्या संक्रांति 17 सितंबर को  भगवान भास्कर  कन्या राशि में आते हैं।  इस दिन भगवान विश्वकर्मा को नाना प्रकार के अस्त्र शस्त्र से सुशोभित किया जाएगा और 17 सितंबर को विधवत इनकी पूजा अर्चना किया जायेगा।

इस दिन भगवान विश्वकर्मा  के साथ साथ  लोग अपने ऑफिस, कारखानों, दुकानों की मशीनों, औजारों और साथ ही अपने वाहनों की पूजा करते हैं। भगवान विश्वकर्मा ब्रह्म पुत्र हैं। सभी शिल्पकारों और वास्तुकारों के इष्टदेव हैं। इन्हें स्वयंभू और संसार का रचयिता माना जाता है। उन्होंने पवित्र द्वारका शहर का निर्माण किया जहां कृष्ण ने शासन किया था। उनका उल्लेख दिव्य बढ़ई के रूप में ऋग्वेद में किया गया है। उन्हें स्थापत्य वेद , यांत्रिकी और वास्तुकला विज्ञान का श्रेय दिया जाता है।

प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य प्रणव मिश्रा के अनुसार, इस साल विश्वकर्मा पूजा इस दिन कई मंगलकारी योग भी बन रहे हैं। कन्या संक्रांति और विश्वकर्मा पूजा के दिन शिव योग और शिववास योग का संयोग रहेगा। मान्यता है कि इन योगों में पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस दिन ही एकादशी का व्रत  मनाया जाएगा इसलिए भगवान विष्णु और शिल्पकारी विश्वकर्मा का एक साथ आने का संयोग बहुत ही दुर्लभ होगा।

 

प्रसिद्ध ज्योतिष

आचार्य प्रणव मिश्रा

आचार्यकुलम, अरगोड़ा, राँची

8210075897

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More