बाबूलाल मरांडी का आरोप झूठ, विरोधाभास और भाजपा की पटकथा: सतीश पौल मुंजनी

रांची: झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा सोशल मीडिया पर लगाये गये आरोप पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने पलटवार करते हुए कहा कि बाबूलाल जी का आरोप झूठ, निराधार और विरोधाभास से फरे हुए हैं यह बयान उनकी राजनीतिक हताशा और भाजपा के इशारे पर चल रही साजिश का हिस्सा है। झारखंड की जनता बार-बार यह देखा है जब भी विपक्षी नेता बाबूलाल मरांडी राजनीतिक रूप से हाशिए पर जाते हैं तो वे निराधार आरोपों और अफवाहों का सहारा लेकर सुर्खियों में आने की कोशिश करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया में डाली गई उसकी पोस्ट इसी प्रार्वती का हिस्सा है।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि बाबूलाल मरांडी द्वारा यह कहना है कि अवैध डीजीपी के संरक्षण में आधी रात को एसीबी ने उत्पाद विभाग से दस्तावेज उठायें। पूरी तरह से झूठ भ्रामक और हताशा का प्रतीक है अगर उनके पास कोई सबूत है तो वे कोर्ट में रखें न कि सोशल मीडिया पर झूठे आरोप उगले। मरांडी जी का आरोप सिर्फ सरकार पर ही नहीं सीएजी और कैग पर सवाल उठाते हैं। यह केवल संस्थाओं का अपमान है बल्कि जांच एजेंसिंयों को बदनाम करने का साजिश है। सच यह है कि बाबूलाल मरांडी अपनी राजनीतिक जमीन खो चुकी है। भाजपा के भीतर उनकी स्थिति कमजोर है और जनता में उनका कोई जनाधार शेष नहीं बचा इसी हताशा से रोज रोज नये नये आरोप गढ़कर खुद को प्रासंगिक बनाने का प्रयास करते हैं।
सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि एक तरफ बाबूलाल जी खुद को भ्रष्टाचार विरोधी बताते हैं और दूसरी तरफ भाजपा में शामिल होकर उन्हीं के भ्रष्टाचार पर चुप्पी साध लेते हैं। मरांडी जी को भाजपा के राफेल सौदे, इलेक्ट्रॉल बॉण्ड घोटाले, पीएल केयर फंड की अपारदर्शिता भाजपा शासित राज्यों में शराब खनन घोटाले पर और जब खुद मुख्यमंत्री थे उस समय झारखंड भ्रष्टाचार घोटाले से अछूता नहीं था उस समय उन्होंने कितने दोषियों पर कारवाई की। झारखंड की जनता अब उनकी राजनीति को अच्छी तरह से पहचान चुकी है, सच यह है कि झारखंड की सरकार पारदर्शिता और विकास की राह पर अडिग है और कोई भी भ्रष्टाचारी कानून से बच नहीं पायेगा।


