Simdega News: Career Guidance से संबंधित जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

सिमडेगा: जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगण मंगलवार को Career Guidance से संबंधित जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के 105 प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यशाला का शुभारंभ उप-विकास आयुक्त, सिमडेगा दीपांकर चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला योजना पदाधिकारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। जिला सिमडेगा के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त उच्च विद्यालयों एवं +2 विद्यालयों में More Mentor c/o Visible Horizon Education Pvt. Ltd., Chennai द्वारा Career Guidance Program संचालित किया जा रहा है।
इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को करियर से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियाँ प्रदान की गईं तथा निजी विद्यालयों को भी इस प्रकार के कार्यक्रम अपने विद्यालयों में संचालित करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर डीईओ, डीएसई, एडीपीओ, जिला योजना पदाधिकारी, PPIA Fellow (TRIF), एबीएफ, पिरामल प्रतिनिधि, My Mentor के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


