Giridih News: अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह कारा भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

गिरिडीह: अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के घासको गांव निवासी दिनेश मंडल के अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दिनेश मंडल का अपहरण बीते 25 अगस्त को अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पदनिया मोड़ से किया गया था। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर अहिल्यापुर पुलिस ने दिनेश मंडल को सकुशल बरामद कर लिया था। इसके बाद पीड़ित दिनेश मंडल ने थाने में लिखित आवेदन देकर अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।

इस मामले में अहिल्यापुर थाना में कांड संख्या 25/25 के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुसैनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी लिलम्बर मंडल (पिता – नकुल मंडल), उम्र 26 वर्ष, निवासी – पारटोल, थाना – कर्माटांड़ को जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित जूमन मोड़ से बीते रात्रि गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह कारा भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

लेखक के बारे में

By Hritik Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More