धरती आबा 2025: झारखंड में पहली बार धरती आबा जनजातीय फिल्म महोत्सव!

रांची: झारखंड में पहली बार होने जा रहा है “धरती आवा आदिवासी फ़िल्म महोत्सव” जनजातीय गौरव वर्ष के तहत राज्य सरकार का बड़ा आयोजन। यह महोत्सव अक्टूबर 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर संस्कृति, कला और सिनेमा का भव्य उत्सव होगा.

धरती आबा आदिवासी फ़िल्म महोत्सव: झारखंड की पहल

झारखंड सरकार एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से राज्य में पहली बार “धरती आवा आदिवासी फ़िल्म महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में आयोजित यह महोत्सव आदिवासी समुदाय की कहानियों तथा सृजनशीलता को राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म देगा। इस महोत्सव का उद्देश्य जनजातीय समाज की सांस्कृतिक विरासत, कला एवं जीवनशैली को फ़िल्मों के माध्यम से प्रस्तुत करना है, जिससे आदिवासी समाज की अनकही कहानियां सामने आएंगी.

महोत्सव की श्रेणियाँ और पंजीकरण प्रक्रिया

इस फ़िल्म महोत्सव में फ़िल्मों को निम्न श्रेणियों में आमंत्रित किया गया है:

फ़िल्म भेजने की अंतिम तिथि 10 सितंबर, 2025 है। पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध है। छह कैटेगरी में प्रतिभागी अपनी फ़िल्म सबमिट कर सकते हैं। पंजीकरण की विस्तृत जानकारी और दिशानिर्देश वेबसाइट पर दिए गए हैं.

ऑनलाइन पंजीकरण और सबमिशन: यहाँ क्लिक करें

महोत्सव की थीम और प्रतियोगिता श्रेणियाँ

फ़िल्म महोत्सव की कुल सात थीम निर्धारित की गई हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • आदिवासी पहचान और प्रतिनिधित्व

  • ज्ञान प्रणाली और आदिवासी परंपराएं

  • स्वदेशी इतिहास एवं सामुदायिक कहानियां

  • आदिवासी समुदाय की समकालीन चुनौतियां

  • नायाब कला, स्लाइस ऑफ लाइफ ड्रामा एवं ट्राइबल लीडरशिप के स्वप्न.

प्रतिभागी इन विषयों पर आधारित फ़िल्में प्रस्तुत कर सकते हैं, जिससे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े आदिवासी समाज की बहुआयामी कहानियां सामने आएंगी।

आयोजन का महत्व

“धरती आवा आदिवासी फ़िल्म महोत्सव” का उद्देश्य आदिवासी फिल्मकारों एवं युवा प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। इससे झारखंड एवं देशभर के आदिवासी सृजनशीलता को पहचान मिलेगी, नई पीढ़ी को प्रेरणा और मार्गदर्शन मिलेगा, तथा आदिवासी समाज की संस्कृति, कला और इतिहास को विश्व भर में पहुंचाने का अवसर मिलेगा.

विशेष जानकारी
  • महोत्सव के संयोजनकर्ता: डॉ. श्यामलाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान, रांची, झारखंड, एवं राज्य सरकार

  • फ़िल्म भेजने की वेबसाइट: www.tirjharkhand.in/en/dafff

  • संपर्क नंबर: 0651-2551824.


यह फ़िल्म महोत्सव झारखंड के सांस्कृतिक गौरव और आदिवासी एकता का प्रतीक बनेगा। राज्य सरकार की यह ऐतिहासिक पहल न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के आदिवासी प्रतिभाओं को नया मंच उपलब्ध कराएगी, एवं झारखंड की विरासत को विश्व पटल पर स्थापित करेगी

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More