Giridih News: लायंस सर्विस वीक पर लायंस क्लब एलीट ने सर जेसी बोस स्कूल में किया पौधरोपण

सर जेसी बोस स्कूल में छायादार पौधे लगाते अध्यक्ष राहुल बर्मन व लायंस क्लब एलीट के सदस्य।

गिरिडीह: लायंस सर्विस वीक के तहत लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सर जेसी बोस विद्यालय, गिरिडीह में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में 25 छायादार वृक्ष लगाए गए तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट के अध्यक्ष राहुल बर्मन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत हम सभी को अपने स्तर से करनी चाहिए। पौधरोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “मैं मानता हूँ कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सबसे खूबसूरत विरासत हो सकता है।”

उन्होंने कहा कि लगाए गए वृक्षों की नियमित देखभाल पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि ये आने वाले वर्षों में बड़े वृक्ष बनकर समाज और पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें।लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट पर्यावरण संरक्षण को अपनी सेवा गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष लायन मसरूर सिद्दीकी, सचिव लायन डॉ. सुमन कुमार, लायन अरुण साव, लायन रवि राज, लायन अवनीश अंशू, लायन सुदीप गुप्ता, लायन सबीर आलम एवं लायन सत्रूधन सिंह समेत विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Sudhir Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More