Giridih News: प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

स्कूली बच्चों के बीच दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक आदि प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। 

गिरिडीह: गांडेय के गांधीनगर स्थित स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को प्रमुख राजकुमार पाठक, गांडेय सीओ मो. हुसैन, मुखिया अमृतलाल पाठक, श्याम पाठक ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

इस अवसर पर गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक ने बच्चों को बेहतर खेल दिखाने की शुभकामनाएं दी वहीं गांडेय सीओ मो हुसैन ने बच्चों को एक बेहतर खिलाड़ी बनने के टिप्स दिए। 

कार्यक्रम में बच्चों के बीच खेल कूद का आयोजन तीन समूह क्रमशः अंडर 14,17,और 19 के बीच किया गया। स्कूली बच्चों के बीच दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक आदि प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। 

मौके पर शिक्षा विभाग की बीपीओ श्रद्धा कुमारी, शिक्षक सुधीर कुमार गुप्ता, बीरेश्वर प्रसाद सिंह, अनुग्रह स्वामी, जितेंद्र कुमार राणा, सच्चू कुमार राय, युगल किशोर पंडित, रोहित मंडल, वसीम राज, बिधान चंद्र, आशीष सिन्हा, गणेश वर्मा, नीतू यादव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Hritik Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More