Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

इस अवसर पर विद्यालय में अंतर सदन खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के छात्रों ने पुरे उत्साह के साथ भाग लिया।

कोडरमा: झुमरी तिलैया स्तिथ मॉडर्न पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा, प्राचार्य गुरु चरण वर्मा एवं शिक्षकों के द्वारा प्रार्थना सभा में मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गयी। वहीं इस अवसर पर विद्यालय में अंतर सदन खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के छात्रों ने पुरे उत्साह के साथ भाग लिया।  

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा की  खेल हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और अनुशासन को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने छात्रों को खेलों में भाग लेने और अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

वही निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा की राष्ट्रीय खेल दिवस हमें महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद्र की याद दिलाता है, जिन्होंने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में छात्रों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

इस अवसर पर आयोजित अंतर सदन खो-खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग में भाभा हाउस विजेता एवं न्यूटन हाउस उपविजेता बानी।  बालिका वर्ग में रमन हाउस विजेता एवं न्यूटन हाउस उपविजेता बनी।  वहीं अंतर सदन कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में न्यूटन हाउस विजेता एवं भाभा हाउस उपविजेता बनी।

बालिका वर्ग में भाभा हाउस विजेता एवं रमन हाउस उपविजेता बनी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने छात्रों में खेल के प्रति जागरूकता और उत्साह को बढ़ाया। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों को खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुरे विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More