Koderma News: रतिथमाय गांव में जितिया पर आयोजित हुआ भव्य खोरठा झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम

कोडरमा: जितिया पर्व के अवसर पर कोडरमा प्रखंड के रतिथमाय गांव में भव्य झूमर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खोरठा के लोकप्रिय गायक सुनील सजनवा ने अपनी टीम के साथ दोपहर से देर रात तक एक से बढ़कर एक लोकगीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।
उनके गीतों पर ग्रामीण देर रात तक झूमते रहे और पूरा माहौल झारखंडी लोक रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही। सुनील सजनवा की प्रस्तुति शुरू होते ही दर्शकों में उत्साह बढ़ता गया। पारंपरिक झूमर गीतों और खोरठा संगीत ने लोगों को खूब आकर्षित किया। खासकर युवाओं और महिलाओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
लोक संस्कृति और परंपरा का जीवंत मंच
जितिया पर्व के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम ने ग्रामीण अंचल की समृद्ध लोक परंपरा को जीवंत कर दिया। आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को झारखंड की लोक संस्कृति, संगीत और पारंपरिक विरासत से जोड़ने का भी संदेश मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष अशोक यादव, सचिव संजय यादव, कोषाध्यक्ष उपेंद्र यादव, आयोजक विनोद यादव, संयोजक वीरेंद्र यादव समेत शिवशंकर यादव, बासुदेव यादव, ब्रह्मदेव साव, राजेंद्र यादव (राजू), उमेश यादव, डॉ. मुकेश, विजय यादव, रामलखन पंडित, बैद्यनाथ यादव, तुलसी साव, प्रकाश मोदी, राजेंद्र यादव, रामचंद्र यादव, बासुदेव पंडित, तुलसी प्रसाद यादव, महेंद्र यादव, महावीर यादव, जीवलाल यादव, लखन यादव, शंकर पंडित, दयानंद पंडित, यमुना यादव, रंजीत साव, अनिल यादव, प्रदीप राणा, संजय राणा, पियूष पासवान, कैलाश पासवान, शंकर ठाकुर, मदन पासवान, बनवारी पासवान, महेश ठाकुर, जितेंद्र पंडित, मुंशी पंडित, भैरो पंडित एवं पाचू पंडित सहित अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।


