Ramgarh News: मुख्यमंत्री सहायता राहत कोष से मिला दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल को 50 हजार का चेक

रामगढ़: गोला प्रखंड के संग्रामपुर गांव निवासी जनार्दन महतो के पुत्र, जो हाल ही में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना में उनके बाएं जबड़े की हड्डी टूट गई थी, जिसके कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी और सर्जरी की आवश्यकता थी। इस कठिन परिस्थिति में जनार्दन महतो ने स्थानीय विधायक ममता देवी से आर्थिक सहयोग का आग्रह किया था।
विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर सहायता दिलाने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहत कोष से 50 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। रविवार को पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो ने संग्रामपुर पहुंचकर यह चेक जनार्दन महतो को सौंपा। सहायता प्राप्त होने पर पीड़ित परिवार ने स्थानीय विधायक ममता देवी के प्रति आभार प्रकट किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी धन्यवाद किया।


