Giridih News: अहिल्यापुर में साशाब्राम की बैठक आगामी 24 अगस्त को आयोजित

आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

गिरिडीह: गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर गांव के प्रभाकर पाठक के आवास में गुरुवार को सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की एक बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से आगामी 24 अगस्त को गांडेय प्रखंड में प्रखंड स्तरीय कमिटि गठन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान समाज के सदस्य प्रभाकर मिश्रा और विपीन मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि जिला कमिटि के निर्देशानुसार गांडेय प्रखंड में नई कमिटि का गठन किया जाएगा, जिसमें प्रखंड स्तर के विभिन्न गांवों के सदस्यों को जोड़ा जाएगा।

बैठक में बिरंची मिश्रा, अशोक मिश्रा, बिनोद मिश्रा, राजन मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, मानस मिश्रा, भास्कर पाठक, कन्हैया मिश्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Hritik Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More