खुशखबरी: रांची में आर्मी भर्ती रैली कल से शुरू, 8वीं पास युवाओं को मिलेगी मौका!

रांची: झारखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजधानी रांची के खेलगांव में सेना भर्ती रैली का आयोजन कल 22 अगस्त से 4 सितंबर तक किया जा रहा है। इस रैली में न्यूनतम 8वीं पास युवा शामिल होकर सेना में भर्ती होने का अवसर पा सकेंगे। भर्ती रैली 2025-26 के लिए आयोजित की जा रही है और प्रशासन ने इसके सभी तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली हैं।

भर्ती रैली में शामिल होने की आवश्यक योग्यता

सेना भर्ती रैली में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम 8वीं पास होना आवश्यक है। इसके अलावा, उम्मीदवार को झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए। रैली में शामिल होने के लिए ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र आवश्यक होंगे। उम्मीदवारों को अपने साथ एड्रैस्ड फोन लाना अनिवार्य है। प्रशासन ने रैली में शामिल होने वाले युवाओं से दलालों के झांसे में न आने की भी अपील की है।

किन पदों पर होगी भर्ती?
  •  ग्रुप A — अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी)
     ग्रुप B — अग्निवीर (टेक्निकल)
     ग्रुप C — अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर)
     ग्रुप D — अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास)
     ग्रुप E — अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास)
उम्मीदवारों के लिए विशेष इंतजाम

रैली के दौरान उम्मीदवारों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। रैली ग्राउंड में भर्ती स्थल की चौकसी, सुरक्षा और सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की गई है। रैली ग्राउंड में 1.6 किलोमीटर रन एरिया और निर्धारित विशेष क्षेत्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था होगी। यातायात प्रबंधन और मेडिकल सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है।
रैली स्थल पर प्रवेश के साथ ही 22 अगस्त से 4 सितंबर 2025 तक सुबह 4:00 बजे से उम्मीदवारों को किसी भी चोट/बीमारी की स्थिति में सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More