सूर्या हांसदा फर्जी एनकाउंटर की सीबीआई जांच हो: देवेंद्रनाथ महतो

रांची: सूर्या हॉंसदा उर्फ सूर्य नारायण हांसदा के फर्जी एनकाउंटर के मामला अब राज भवन तक पहुंच गया है. ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ इस मामले को लेकर प्रखर हैं. संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने आज महामहिम राज्यपाल से मुलाकात किया एवं विस्तृत जानकारी साझा किया. फर्जी एनकाउंटर के कई साक्ष्य व सबूत राज भवन के समक्ष प्रस्तुत किया. राज्यपाल संतोष गंगवार ने बातों को गंभीरता से लेते हुए यथाशीघ्र कार्रवाई करने का सकारात्मक आश्वासन दिया. 

देवेन्द्र नाथ महतो ने मीडिया वार्ता में कहा कि सूर्या हांसदा सामाजिक न्याय के लिए प्रखर थे. कंपनी और सरकार के गलत कार्यों के खिलाफ संघर्षरत रहे हैं. कई बार संवैधानिक चुनाव में हिस्सा लेकर यह साबित किया कि वह समाज के मुख्य धारा से जुड़े हुए थे. फिर भी शासन व प्रशासन ने गलत तरीके से उन्हें जबरन निगल गया. सरकार उनका फर्जी एनकाउंटर कर जनसाधारण में भय का माहौल पैदा करना चाहती है. 10 अगस्त को गिरफ्तार के बाद 11 अगस्त को एनकाउंटर आदिवासी अस्मिता, प्रशासन के प्रति न्याय और सुरक्षा के प्रति गंभीर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है, वर्तमान समय में हांसदा के परिजन दुःख,  पीड़ा और अन्याय के वेदना में हैं.

देवेंद्रनाथ महतो ने त्रीसूत्रीय मांग को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन 

1) पूरे मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच हो. 
2) दोषियों पर ठोस रूप से त्वरित कार्रवाई हो. 
3) पीड़ित परिवार के आश्रितों को समुचित मुआवजा के साथ सुरक्षा प्रदान किया जाए.

साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सूर्या हांसदा मामले को मानसून सत्र में डुमरी विधायक जयराम महतो सरकार के संज्ञान में लायेगा और दूसरी तरफ सड़क में आंदोलन को जेएलकेएम जारी रखेंगे

महामहीम मुलाकाती के शिष्ट मंडली में देवेंद्रनाथ महतो, आलोक उरांव, पार्वती कुमारी, जितेंद्र महतो, राजू महतो शामिल रहे. बताते चलें की इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग ने संज्ञान में लेते हुए जांच रिपोर्ट तलब किया है.

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More