Ranchi News: बकरी चरा रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
3-1024x614.jpeg)
रांची: रांची के लापुंग थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू जंगल में दो नाबालिग लड़कियों के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियां जंगल के किनारे बकरियां चरा रही थीं, तभी अयान अंसारी और उसके नाबालिग साथी पल्सर बाइक से वहां पहुंचे। उन्होंने लड़कियों को डराकर जंगल में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। लड़कियों के शोर मचाने पर आरोपी अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। यह घटना 17 अगस्त का बताया जा रहा है.
लापुंग थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने इस मामले में गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र के दोनबा गांव निवासी अयान अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य नाबालिग को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


