Giridih News: धूम धाम से मनाया गया मां मनसा देवी पूजा, उमड़े श्रद्धालु

गिरिडीह: जमुआ प्रखंड के ग्राम मु र खा री में सोमवार को विषैले जीवों से रक्षा करने वाले देवी मां मनसा की पुजा अर्चना धूम धाम से मनाया गया. पूजा की परंपरा कई वर्षों से यहां पर की जा रही है. पूजा की शुरुआत गांव के ज्योति लाल गिरी के द्वारा की गई थी, यह पूजा सिंह नक्षत्र को ही मुख्य रूप होती है. पूजा को लेकर सुबह से ही मनसा देवी मंदिर की साफ सफाई की गई लोग पहुंचकर मंदिर प्रांगण में ढोल झाल नगाड़े के साथ पूजा प्रारंभ की गई.
प्रांगण के अंदर मनसा देवी की आराधना तथा मंत्र जाप से माहौल भक्ति मय बन गया पूजा का दौर कई घंटे तक चली महिलाएं देवी को रिझाने के लिए भक्ति गीत गाए पूजा के दौरान पुजारी बनारस राय के द्वारा मंदिर से निकलकर चटिया झुपे और आग के अंगारे को हाथ में बटोरकर देवी मां के जयकारे लगाए इस हैरत अंग्रेज कारनामे देख लोग दंग रह गए.
इसके साथ पूजा समापन के साथ दर्जनों बकरे की बली दी गई पूजा को सफल बनाने में भरत गिरी, प्रकाश यादव, किशोर पंडा, सुधीर पंडा, बासुदेव यादव, दीपू गिरी, बाला महतो , भोला महतो , खीरू महतो, नारायण पंडित, उदय सिंह, बद्री महतो, नारायण पंडित, बलदेव पंडित, बढ़न पंडित, पप्पू पंडित, तूफान पंडा सहित पूरे गांव के लोग लगे हुए थे.


