Koderma News: राजद प्रधान कार्यालय में शान से फहरा तिरंगा
2-1024x614.jpeg)
कोडरमा: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रधान कार्यालय, विशुनपुर आश्रम रोड में 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने देश के आन बान और शान तिरंगा का ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में उपस्थित राजद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान में भाग लिया। इस अवसर पर वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके बलिदानों को याद किया गया।
वक्ताओं ने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें हमारे देश की आजादी के लिए लड़ने वाले वीर सपूतों के बलिदानों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष घनश्याम तुरी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ कमाल खान ने किया।
मौके पर कंचन यादव, महेश यादव,चरणजीत सिंह,दारो यादव,बालदेव यादव, संजय दास, इमानुल हुसैन,शंभु पासवान,असगर अली, महेश दास,मो मुस्तफा, नीरज कुमार, पवन भगत,विजय यादव, मो मुबारक, संजय प्रसाद,अनिरुद्ध प्रसाद, ब्रह्मदेव यादव, दीपक यादव, हरिहर सिंह, परमेश्वर यादव समेत राजद कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद थे।




