शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का आजादी के दिन निधन, उनके पुत्र ने दी जानकारी
-1024x614.jpg)
रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का आज 15 अगस्त 2025 की रात करीब 10:45 बजे निधन हो गया. यह जानकारी उनके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दी गई, जहां उनके पुत्र ने भावुक पोस्ट के साथ यह दुःखद समाचार साझा किया. स्वतंत्रता दिवस पर राज्य को यह बड़ा झटका लगा है, जिससे शिक्षा जगत सहित पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है.
सोरेन के पुत्र ने बताया कि वे अब हमारे बीच नहीं रहे. झारखंड सरकार एवं उनके समर्थकों में गहरा शोक व्याप्त है, क्योंकि रामदास सोरेन राज्य के शिक्षा क्षेत्र में कई अहम पहल और सुधारों के लिए जाने जाते थे. झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन स्वतंत्रता दिवस की रात हुआ, उनके पुत्र ने जानकारी साझा की.
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.
https://twitter.com/RamdassorenMLA/status/1956404373216719244/photo/1
सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुःख
सीएम हेमंत सोरेन ने x पर रामदास सोरेन को किये अंतिम जोहार लिखे ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था रामदास दा… अंतिम जोहार दादा..
https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1956413495781818747


