27°C Ranchi
Samridh jharkhand logo
📄 ePaper Login
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • झारखण्ड
  • बड़ी खबर
  • शिक्षा
  • सक्सेस स्टोरी
  • अपराध
  • आर्टिकल
  • रोचक
  • राजनीति
  • धर्म
  • अपराध
  • एक्सप्लेनर
  • ओपिनियन
  • टेक्नोलॉजी
  • रोजगार
🏙️ आपका शहर – सभी
कोडरमा खूंटी गढ़वा गिरिडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा दुमका देवघर धनबाद पलामू पश्चिमी सिंहभूम पाकुड़ बोकारो रांची रामगढ़ लातेहार लोहरदगा सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा हजारीबाग पटना भागलपुर मुजफ्फपुर
Samridh jharkhand logo
ePaper
होम Homeराष्ट्रीयअन्तर्राष्ट्रीयझारखण्डबड़ी खबरशिक्षासक्सेस स्टोरीअपराधआर्टिकलरोचकराजनीतिधर्मअपराधएक्सप्लेनरओपिनियनटेक्नोलॉजीरोजगार
Samridh Jharkhand Samridh Jharkhand Login
होम राष्ट्रीयअन्तर्राष्ट्रीयझारखण्डबड़ी खबरशिक्षासक्सेस स्टोरीअपराधआर्टिकलरोचकराजनीतिधर्मअपराधएक्सप्लेनरओपिनियनटेक्नोलॉजीरोजगार
ई-पेपर Whatsapp Channel से जुड़ें Youtube Channel Instagram Channel Twitter (X) Channel
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Home › जमशेदपुर
लेटेस्ट पोस्ट
रांची स्मार्ट सिटी मॉडल ने IITF-2026 में खींचा दर्शकों का ध्यान, ₹469 करोड़ से संवरेगी राजधानी की तस्वीर
Ranchi News: रिम्स में सर्जनों के लिए रिसर्च मेथोडोलॉजी पर संगोष्ठी सह कार्यशाला आयोजित
Palamu News: राहुल दुबे गैंग के चार संदिग्ध गिरफ्तार, दो पिस्टल और 12 गोलियां बरामद
Dhanbad News: बलियापुर पूर्वी पंचायत में तीन लाभुकों ने किया नए आवास में गृह प्रवेश
पैगंबर यूसुफ (अलै.) की जिंदगी में छिपा है भारतीय मुस्लिम अल्पसंख्यकों के लिए कामयाबी का पैगाम : मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी
IPL 2027 से हटे ट्रेविस हेड, डेनियल विटोरी ने बताई SRH से रिलीज होने की वजह

Related News

  • रांची IITF 2026: हेमंत सोरेन ने किया झारखंड पवेलियन का उद्घाटन, दिखेगी राज्य की विकास गाथा
  • साहिबगंज छठ को लेकर साहिबगंज में तैयारी तेज, पंकज मिश्रा ने डीसी-एसपी के साथ किया घाटों का निरीक्षण
  • रांची रांची स्मार्ट सिटी मॉडल ने IITF-2026 में खींचा दर्शकों का ध्यान, ₹469 करोड़ से संवरेगी राजधानी की तस्वीर
  • रांची योग्य मतदाताओं को एक और मौका देने की मांग, शैलेश कुमार सिन्हा ने उठाई आवाज
  • लोहरदगा जनजातीय गौरव दिवस को लेकर जय श्रीराम समिति की हुई बैठक, 23 नवंबर को घाघरा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निर्णय
  • कोडरमा Koderma News: पुलिस छापेमारी के विरोध में पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग
Advertisement
Advertisement
जमशेदपुर

बैंकों में जमा राशियों को अविलंब राज्य की समेकित निधि में जमा किया जाएः सरयू राय

Author Mohit Sinha | Edited by Samridh Desk UPDATED: THU, 14 AUG 2025 05:07 PM (IST)
Share
जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने प्रदेश के वित्त मंत्री को एक पत्र लिख कर विभिन्न बैंकों में विभागों, प्रमंडलों एवं जिलों द्वारा जमा की गई राशियों को अविलंब राज्य की समेकित निधि में जमा कराने का आग्रह किया है. वित्त मंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि अवव्हृत राशि को वापस समेकित निधि में जमा करना आवश्यक है. 

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने प्रदेश के वित्त मंत्री को एक पत्र लिख कर विभिन्न बैंकों में विभागों, प्रमंडलों एवं जिलों द्वारा जमा की गई राशियों को अविलंब राज्य की समेकित निधि में जमा कराने का आग्रह किया है. 

प्रदेश के वित्त मंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि अवव्हृत राशि को वापस समेकित निधि में जमा करना आवश्यक है. इतना ही नहीं, इन राशियों के मद में बैंक खातों में उपार्जिंत ब्याज के राशि को भी वापस समेकित निधि में जमा किया जाना है. इस विषय में राज्य के प्रधान महालेखाकार का स्पष्ट निर्देश भी है. ऐसा नहीं किया जाना वित्तीय अनुशासन के विरुद्ध है. 

Also Read: रांची स्मार्ट सिटी मॉडल ने IITF-2026 में खींचा दर्शकों का ध्यान, ₹469 करोड़ से संवरेगी राजधानी की तस्वीर

Advertisement
Advertisement

राय के अनुसार, राज्य में विभिन्न विभागों, प्रमंडलों एवं जिलों में, खास कर कार्य विभागों में खर्च नहीं हो सकी राशि के आंकड़े सिविल डिपोजिट, पीएल खाता एवं लोकलेखा के विभिन्न शीर्षों में स्पष्ट रुप से परिलक्षित हो रहे हैं. वित्त विभाग ने पत्रांक 492, दिनांक 24-12-2014 के द्वारा बैंकों में रक्षित एवं अव्यवहृत राशि को संबंधित विभाग के राजस्व शीर्ष के मुख्य शीर्ष, उप मुख्य शीर्ष, लघु शीर्ष की जो निधि खर्च नहीं हो सकी और बैंकों में रखी गई है, उसे समेकित निधि में जमा करने का पत्र निर्गत किया गया था. 

Advertisement
Advertisement

राय ने आगे लिखा कि इस पत्र से स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि जो राशि बैंकों से निकाल कर समेकित निधि में जमा की जा रही है, वह राशि स्थापना व्यय की है या राज्य योजना, केंद्रीय योजना एवं केंद्र प्रायोजित योजना के राज्यांश की है या केंद्रांश की राशि है?

Also Read: Ranchi News: रिम्स में सर्जनों के लिए रिसर्च मेथोडोलॉजी पर संगोष्ठी सह कार्यशाला आयोजित

उन्होंने लिखाः विगत 09-07-2020 तता दिनांक 11-02-2022 को प्रधान महालेखाकार, झारखंड ने इस ओर राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है. तदुपरांत राज्य सरकार के वित्त विभाग और महालेखाकार कार्यालय के बीच में विचार-विमर्श हुआ और बैंकों में पड़ी हुई अव्यवहृत राशि को राजकोष में जमा करने की स्पष्ट व्यवस्था की गई. तदनुसार, व्यवस्था बनाई गई कि बैंक खातों में जमा राजस्व मद की राशि अथवा अवशेष राशि जहां से यह राशि प्राप्त हुई है, उस विभाग का नाम एवं शीर्ष के अनुसार यह राशि समेकित निधि में जमा की जाएगी. 

राय ने पत्र में लिखा कि इसमें स्थापना मद की राशि राज्य योजना मद की राशि, केंद्रीय क्षेत्र योजना मद की राशि तथा केंद्र प्रायोजित योजना राशि का राज्यांश और केद्रांश मदों में यदि अधिक या अनपेक्षित निकासी की गई है अथवा निकासी के बाद जो राशि खर्च नहीं हो पाई है, उनको इन्हीं शीर्षों के उप शीर्षों के अनुसार समेकित निधि में जमा किया जाना है. इसी तरह पूंजीगत व्यय शीर्ष के अंतर्गत भी स्थापना मद, राज्य योजना मद, केंद्र योजना मद और केंद्र प्रायोजित योजना मद के राज्यांश एवं केंद्रांश को भी पूंजीगत लेखों पर प्राप्तियों तथा वसूलियों के उप शीर्ष में समेकित निधि में जमा किया जाएगा. 

Also Read: Palamu News: राहुल दुबे गैंग के चार संदिग्ध गिरफ्तार, दो पिस्टल और 12 गोलियां बरामद

राय के पत्र के अनुसार, यदि बैंक खातों में जमा पड़ी राशि किस विभाग की है, यह जानकारी तो है परंतु निकासी शीर्ष की जानकारी नहीं है तो उसे संबंधित विभागों के राजस्व व्यय के मुख्य शीर्ष एवं उप मुख्य शीर्ष में वापस किया जाएगा. यदि ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई कि बैंक खातों में जमा राशि किस विभाग की है और किस शीर्ष की है, इन दोनों की जानकारी नहीं है तो विभिन्न विभागों की ऐसी राशियों को मुख्य शीर्ष विविध सामान्य सेवाएं एवं उप मुख्य शीर्ष तथा लघु शीर्ष की अधिक अदायगियों की वसूलियां शीर्ष में ऐसी राशियों को समेकित निधि में जमा किया जाएगा. 

सरयू राय ने पत्र में लिखा कि महालेखाकार और राज्य सरकार के बीच हुए विचार-विमर्श में यह निर्णय भी लिया गया कि विभिन्न विभागों के द्वारा बैंक खातों में जमा राशियों के विरुद्ध उपार्जिंज व्यय को ब्याज को भी समेकित निधि के मुख्य शीर्ष, ब्याज प्राप्तियां, उप मुख्य शीर्ष राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की सरकारों की ब्याज एवं लघु शीर्ष अव्यतित शेष पर गारंटियों से ब्याज एवं अन्य आय तथा उपशीर्ष बैंक खातों में उपार्जिंत ब्याज में जमा किया जाएगा.

 

Tags
amount deposited in bank accounts balance amount capital expenditure
Google FOLLOW ON Google News JOIN ON WhatsApp
लेखक के बारे में
Mohit Sinha

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
📌 जरूर पढ़ें
1 सरयू राय ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, तैयारियों में सुधार के निर्देश 2 जमशेदपुर चिड़ियाघर की तीन बाघ शावकों के नामकरण में ‘शक्ति’ सबसे आगे, जानिए क्या हैं बाकी दो नाम 3 दीपावली पर टाटा वर्कर्स यूनियन का तोहफा, 114 बेड वाले कैंसर रेस्ट हाउस का उद्घाटन 4 टाटा स्टील की पहल से निखर रहीं खेल प्रतिभाएं, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बना रहीं नई पहचान 5 विधायक सरयू राय के निर्देश पर सोनारी और मानगो में लगाई गईं 25 लाइटें

समाचार

राज्य

राजनीति

बड़ी खबर

राष्ट्रीय

अपराध

शिक्षा

धर्म

Trending
Greenfield Township Clinical Research 12 जिंदा गोली Baliapur News Indian Muslim Minorities Daniel Vettori Election Commission 92.84 Crore Projects 23 नवंबर कार्यक्रम 125 बच्चे Abhishek Bharti News Akashdeep Modanwal CCTV Camera Theft AI Industrial Hub Chennai Super Kings Ajay Tirkey
Quick Links
Font Converter Image Resizer PDF Tool Games Zone
Calculator
All FD Gratuity Age Car Loan Fuel Home Loan Personal Loan
Samridh Jharkhand

Latest Jharkhand News, Hindi News, Breaking News, Today’s Top Headlines, Politics, Education, Jobs, Crime, Business, Sports and More.

Get the App
GET IT ONGoogle Play Download on theApp Store
Follow us
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Advertise
© All rights reserved. Samridh Jharkhand (SMPL). Developed by Aethropic
होम
News Snap Shorts

अपने पसंदीदा शहर चुनें

Popular cities

कोडरमा खूंटी गढ़वा गिरिडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा
कोडरमा खूंटी गढ़वा गिरिडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा दुमका देवघर धनबाद पलामू पश्चिमी सिंहभूम पाकुड़ बोकारो रांची रामगढ़ लातेहार लोहरदगा सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा हजारीबाग
पटना भागलपुर मुजफ्फपुर