विधायक सरयू राय के निर्देश पर सोनारी और मानगो में लगाई गईं 25 लाइटें

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर शनिवार को सोनारी और मानगो के विभिन्न इलाकों में 25 लाइटें लगाई गईं। इनमें सोनारी में 17 स्ट्रीट लाइटें, जबकि मानगो में आठ सोलर लाइटें शामिल हैं।
सोनारी के कागलनगर में छह, जाहिरा बस्ती में आठ और आदर्शनगर में तीन स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं। वहीं, मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 14, रोड नंबर 15 और समता नगर में आठ सोलर लाइटें लगाई गईं।
विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि (स्वास्थ्य) नीरज सिंह ने बताया कि छठ से पहले जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जहां भी जरूरत होगी, वहां स्ट्रीट और सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।
गौरतलब है कि झारखंड सरकार की सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर ये लाइटें लगाई जा रही हैं।
इस मौके पर पप्पू सिंह, अशोक तिवारी, रोमी पाजी, अभिनंदन सिंह, पारस यादव, चुन्नू भूमिज, अतुल सिंह, शंकर राय, बुद्धेश्वर कर्मकार, जितेंद्र सिंह, पवन सिंह, प्रदीप सिंह, नितेश सिंह, रंजीत प्रसाद और संजय सिंह मंटू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


