Giridih News: बेंगाबाद प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि का भाजपाइयों ने किया स्वागत

सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि कोडरमा सासंद ने मुझे जो दायित्व सौंपा है, उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा। पहले की तरह लोगों के हर तरह के सुख दुख में खड़ा रहूंगा।

बेंगाबाद: कैबिनेट मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने बेंगाबाद प्रखंड के भाजपा नेता शिवपूजन राम को सांसद प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया है। उन्हें सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर छोटकी खरगडीहा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखा गया। मंगलवार को नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि शिवपूजन राम के छोटकी खरगडीहा मंडल पहुंचने पर भाजपाइयों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

उन्हें अंगवस्त्र व मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। वहीं सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि कोडरमा सासंद ने मुझे जो दायित्व सौंपा है, उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा। पहले की तरह लोगों के हर तरह के सुख दुख में खड़ा रहूंगा। मौके पर मंडल अध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद कुशवाहा, महेन्द्र प्रसाद वर्मा, भागिरथ प्रसाद साव,मितनरायण वर्मा, रितलाल प्रसाद वर्मा, बासुदेव पंडित, गोपाल सिंह, दिनेश कुमार, गणेश यादव, रामचन्द्र यादव, गणेश प्रसाद कुशवाहा, अरूण कुमार वर्मा, नागेशवर यादव, लालजित साव, आंनद राय, दशरथ प्रसाद वर्मा, कैलास यादव, सुजित कुमार, संदिप दुवे, शतीश कुमार, सुनीता देवी, कुमारी अनुराधा, रिता देवी, कुमारी प्रतिमा स्वराज, कंचन देवी, मदन यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More