Koderma News: सड़क हादसे में प्रधानाध्यापक मो इम्तियाज़ अंसारी का निधन

जानकारी मिलने पर प्रखंड के शिक्षक संघ के लोग बगोदर पहुंचे तथा रोते बिलखते परिजनों को ढाढस बंधाया, हर सम्भव मदद दिलाने का भरोसा दिया।

 कोडरमा: मरकच्चो प्रखंड के चोपनाडीह पंचायत अंतर्गत बांसडीह मे संचालित उत्क्रहमित मध्य विद्यालय मे कार्यरत प्रधानाध्यापक मो इम्तियाज़ अंसारी का निधन सोमवार की सुबह सड़क हादसे मे हो गया। वे रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड के निवासी थे। रक्षाबंधन की छुट्टी के बाद ड्यूटी के लिए बाइक से बांसडीह स्थित अपने विद्यालय लौट रहे थे। जानकारी अनुसार सोमवार को गोला स्थित अपने घर अपने विद्यालय आने के क्रम मे बगोदर प्रखंड के ढ़िबरा और करम्बा के बीच हेठली पुल के समीप जैसे ही पंहुचे सड़क किनारे स्थित पुराना बरगद का पेड़ अचानक उनके ऊपर गिर गया जिससे बाइक समेत वे उसमे दब गए और उनकी दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गयी।

उनके निधन से शिक्षक संघ मे शोक की लहर दौड़ पड़ी। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों मे एक मिनट का मौन रख शोक व्यक्त किया गया। जानकारी मिलने पर प्रखंड के शिक्षक संघ के लोग बगोदर पहुंचे तथा रोते बिलखते परिजनों को ढाढस बंधाया, हर सम्भव मदद दिलाने का भरोसा दिया। उनके निधन पर प्रमुख विजय सिँह, शिक्षक मनोज ठाकुर, अर्जुन महतो, सुदामा पंडित, साकिब महमूद, कपिलदेव सिँह, नागेश्वर ठाकुर, वीरेंद्र यादव, वीरेंद्र राय, राजू यादव, न्यूटन कुमार, रामेश्वर विश्वकर्मा, अरविन्द पाण्डेय, नागेश्वर प्रसाद, मन्नू पाण्डेय समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More